कन्नौज, अक्टूबर 1 -- कन्नौज, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गुरुवार को कन्नौज स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के सम्मान के साथ उनके स्वास्थ्य, अधिकार और कानूनी संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। युवाओं ने वृद्धजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं और जीवन के अनुभव सुने, वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने उन्हें कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी और जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा की मौजूदगी में स्वयंसेवकों ने वृद्धजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। स्वयंसेवकों ने उनके साथ समय बिताकर उनकी जरूरतों को जाना। यह भी पढ़ें- समाज पर बोझ नहीं अनुभव और ज्ञान की अमूल्य धरोहर हैं वरिष्ठजन...