शामली, मई 11 -- झिंझाना। मातृ दिवस के अवसर पर रविवार को कस्बे के मेरठ-करनाल हाईवे स्थित वृद्धाश्रम में भावनात्मक और सम्मानपूर्ण माहौल देखने को मिला। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां रह रही माताओं के साथ समय बिताकर मातृ दिवस मनाया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी ने वृद्धाश्रम में निवास कर रही बुजुर्ग माताओं को मिठाई एवं उपहार भेंट किए और उनका हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि मां का स्थान संसार में सर्वोच्च होता है तथा बुजुर्गों का सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। समाज को ऐसे अवसरों पर आगे बढ़कर बुजुर्गों के प्रति अपने दायित्व निभाने चाहिए।वृद्धाश्रम में रह रही माताएं भी पुलिस अधिकारी को अपने बीच पाकर भावुक हो उठीं। यह भी पढ़ें- "मदर्स डे" पर सजी प्रतिभा और ममता की रंगारंग महफिल उन्होंने वीरेंद्र कसाना को आशीर...