बरेली, मार्च 4 -- मानव सेवा क्लब के पदाधिकारियों, सदस्यों ने काशी वृद्धाश्रम में मंगलवार को वृद्धजनों के साथ फूलों की होली खेली। उनको अबीर गुलाल लगाकर, मिष्ठान- फल बांटे। इस मौके पर मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, प्रकाश चंद्र सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, विजय कपूर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...