नोएडा, जून 8 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम में सोमवार को रोटरी क्लब की तरफ से घरेलू जरूरत समान बांटा गया। क्लब के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि आश्रम में एक वाटर कूलर, 300 यूनिफॉर्म के साथ दैनिक जरूरत का अन्य सामान दिया गया। इस दौरान मनजीत सिंह, एमपी सिंह, ऋषि अग्रवाल, अमित गोयल, निखिल गर्ग, रंजीत सिंह और सुरेश नेगी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...