सोनीपत, अगस्त 16 -- हरियाणा के सोनीपत से जो खबर आई है, उससे सवाल खड़ा होता है कि हमारा समाज कहां जा रहा है। तीन बच्चों को पिता कपड़ा व्यापारी शिवचरण राम रतन गुप्ता की तेरहवीं की रस्में रविवार को शहर के गीता मंदिर में पूरी श्रद्धा और पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुईं। इस अवसर पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए तथा कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। लेकिन इस पूरे आयोजन में एक बार फिर उनकी बेटियां नजर नहीं आईं। दाह संस्कार से लेकर अस्थि विसर्जन और अब तेरहवीं तक उनकी अनुपस्थिति लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, गीता मंदिर में सुबह से ही तेरहवीं के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई थीं। मंदिर परिसर में शिवचरण गुप्ता की बड़ी तस्वीर लगाई गई थी। स्थानीय निवासियों, सामाजिक...