संभल, जनवरी 4 -- कैथल गेट के वृद्व आश्रम में रविवार को लॉइंस क्लब द्वारा लिहाफा का वितरण किया गया। इस दौरान 150 वृद्धजनों को लिहाफ का वितरण किया गया। लॉयन्स क्लब चन्दौसी के अध्यक्ष एलएन वार्ष्णेय ने कहा कि क्लब ऐसे ही समाज हित में कार्य करता रहेगा। अरुण कुमार सोनू ने कहा कि लॉयन्स क्लब नगर और आसपास के प्रत्येक गरीब की मदद करेगा। अभी कुछ दिन बाद गरीब कन्याओं का विवाह का आयोजन भी किया जाएगा। राजकुमार राजू ने कहा कि संस्था गर्व महसूस करती है जब ऐसे नेक कार्य करती है, आगे भी करती रहेगी। इस दौरान संस्था के अमरीश वार्ष्णेय, गोविन्द, सचिन, अनुज वार्ष्णेय अन्नू मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.