मऊ, दिसम्बर 17 -- नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड बड़रांव क्षेत्र के कुचहरा गांव में संचालित वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों को ठंड से बचने के लिए मंगलवार की दोपहर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस अधीक्षक इलामारन ने अपने हाथों 29 वृद्धजनों को कंबल वितरण किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृद्ध ,बेसहारा एवं दिव्यांग जन की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सेवा करना हमारा परम कर्तव्य बनता है। इसलिए सभी को चाहिए कि उनकी सेवा में किसी प्रकार की कमी न की जाए। इस समय पड़ रही ठंड के बीच असहायों को ठंड से बचाने के लिए लोगों को आगे आकर उनकी मदद करनी चाहिए। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के प्रबंधक कीर्तिमान पंकज, संरक्षक लक्षिराम प्रसाद , प्रोजेक्ट मैनेजर प्रदीप कुमार सहित सामाजिक कार्यकर्ता लालचंद राम लालचंद यादव, अबू ओसामा सहि...