वृद्धाश्रम में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
संतकबीरनगर, जून 16 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर इंटर्नशिप के विधि छात्रों के साथ वृद्धाश्रम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम जिला जज रणधीर सिंह व सचिव सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, वरिष्ठ नागरिक संरक्षण अधिनियम तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही वृद्धजनों के साथ होने वाले शोषण, उपेक्षा एवं दुर्व्यवहार को रोकने हेतु समाज को संवेदनशील बनने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता शिविर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.