दरभंगा, जनवरी 17 -- लहेरियासराय। शहर के शुभंकरपुर में वृद्धाश्रम के संचालन के लिए गलत तरीके से सामान खरीदारी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को कई वार्ड पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए नगर निगम कार्यालय में तला जड़ दिया और जमकर नारेबाजी की। दरअसल शुक्रवार को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने इस संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसकी जानकारी जब नगर निगम के पार्षदों को मिली तो जंगल में आग की तरह पूरे शहर में यह खबर फैल गई। इसके बाद सभी वार्ड पार्षदों ने एकजुट होकर नगर निगम के मुख्य द्वार और कार्यालय द्वार पर ताला लगा दिया और नगर आयुक्त के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। एक घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद नगर आयुक्त राकेश गुप्ता ने वार्ता के लिए वार्ड पार्षदों की टोली को बुलाया। इसके बाद वार्ड पार्षदों ने कार्यालय का ताला खोला। वार...