वृद्धाश्रम पहुंचे डीएलएसए सचिव, वरिष्ठ नागरिकों को बताए कानूनी अधिकार
बलरामपुर, जुलाई 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से रविवार को वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर वहां रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान आश्रम में उपलब्ध भोजन, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी बारीकी से जायजा लिया गया। सचिव ने वृद्धजनों से सीधे संवाद कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराने का निर्देश दिया। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष उत्कर्ष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में डीएलएसए के सचिव यशपाल वर्मा ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को मेंटेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पैरेंट्स एंड सीनियर सिटीजंस एक्ट-2007 के तहत मिलने वाले संरक्षण, भरण-पोषण और अन्य कानूनी अधिकारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.