लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- गैस की किल्लत से खीरी जिले के 90 बुजुर्गों के भोजन और नाश्ते पर असर पड़ सकता है। इसके पीछे वजह यह है कि करीब सौ लोगों का दो समय का भोजन और नाश्ता बनाने में तीन दिन ही एक सिलेंडर चलता है। साथ ही तीन सिलेंडर साथ लगाकर रसोई बन रही है। बुजुर्गों के भोजन और नाश्ते पर दिक्कत न आए इसको लेकर केयरटेकर ने तैयारी भी शुरू कर दी है। शहर के सलीमपुरकोन में संचालित वृद्धाश्रम में 129 बुजुर्ग रजिस्टर्ड है। मौजूदा समय 90 की मौजूदगी भी है। बाकी के लोग होली के चलते इधर उधर गये है। वह भी जल्द वापसी करेंगे। 90 लोगों के लिए सुबह चाय नाश्ता,दोपहर का भोजन, शाम का चाय नाश्ता के साथ रात का भोजन बनता है। हर दिन सुबह तय मेन्यू के अनुसार बदलकर नाश्ता और खाना दिया जा रहा है। साथ ही रविवार को विशेष भोजन में खीर,पनीर की सब्जी के साथ विशेष व्यंजन ...