मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सीनियर सिटीजन कौंसिल की कार्यकारिणी समिति एवं सभी उपसमितियों की बैठक मंगलवार को आमगोला स्थित कार्यालय में हुई। अध्यक्षता कौंसिल अध्यक्ष रामनाथ प्रसाद सिंह ने की। बैठक में कौंसिल के वृद्धाश्रम, जेनेटिक अस्पताल आदि के निर्माण के लिए शेरपुर में चिह्नित जमीन के अनापत्ति प्रमाणपत्र का मामला उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि समाहर्ता कार्यालय में एनओसी का मामला वर्षों से लंबित है। इस संबंध में बिहार सरकार को निवेदन भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में सदस्यता अभियान चलाने तथा सितंबर के अंतिम सप्ताह में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में डॉ. शारदा चरण, त्रिलोकी प्रसाद वर्मा, नरेश चौधरी, देवेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, प्रेम कुमार वर्मा, रमेश प्रसाद श्रीव...