सराईकेला, दिसम्बर 19 -- सरायकेला, संवाददाता । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), सरायकेला द्वारा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, डीएलएसए, रामशंकर सिंह के मार्गदर्शन में वृद्धाश्रम, सरायकेला के तीन बुजुर्गों की मोतियाबिंद सर्जरी गुरुवार को सदर अस्पताल, सरायकेला में कराई गई। इससे पूर्व, 7 दिसंबर को वृद्धाश्रम सरायकेला में नेत्र जांच शिविर का आयोजन डीएलएसए, सरायकेला द्वारा किया गया था। इसमें तीन बुजुर्गों को मोतियाबिंद से पीड़ित पाया गया। जांच के उपरांत आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उनकी सर्जरी सदर अस्पताल में करायी गयी। डीएलएसए, सरायकेला के सचिव ने बताया कि वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के हित में इस प्रकार की कल्याणकारी गतिविधियां आगे भी होंगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हाल में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिक...