शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार सिंह ने अध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा के निर्देश पर बनतारा स्थित वृद्धाश्रम, सम्प्रेक्षण गृह पिपरौला और बालगृह बालक नवादा इन्देपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने साफ-सफाई, भोजन और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वृद्धाश्रम में कुछ वृद्धों ने दीड़ी-मूंछ न बनवाने, कपड़े समय पर न धुलवाने और भोजन में समस्याओं की शिकायत की। इसके बाद सचिव ने नाई को समय पर आने, कपड़े धुलवाने और भोजन समय पर उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए। पिपरौला सम्प्रेक्षण गृह और बालगृह नवादा इन्देपुर में साफ-सफाई और बच्चों की देखभाल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.