वृद्धावस्था पेंशन की पहली किश्त जल्द होगी बैंक खातों में ट्रांसफर
आगरा, अगस्त 27 -- वृद्धावस्था की वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम किश्त की पेंशन धनराशि सीधे बैंक खातों में स्थानांतरित करने की कार्यवाही निदेशालय समाज कल्याण से शुरू कर दी गई है। पेंशन धारक तत्काल आधार से बैंक खाता लिंक व डीबीटी और एनपीसीआई मैपिंग करा लें अन्यथा पेंशन भुगतान में परेशानी आ सकती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि पेंशन की धनराशि बिना किसी बाधा के आपके खाते में सुरक्षित पहुंच सके, इसके लिए सभी पेंशन धारक अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से तत्काल लिंक करवाएं। बैंक शाखा में जाकर अपने आधार कार्ड नंबर को डीबीटी/एनपीसीआई से अनिवार्य रूप से मैप करवाएं तथा अपने बैंक खाते को संचालित रखें, यानी खाते से छोटा-मोटा लेन-देन (जमा या निकासी) करते रहें ताकि खाता बंद न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.