शाहजहांपुर, सितम्बर 11 -- शाहजहांपुर। वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों के लिए नई किस्त प्रणाली लागू की गई है। इसके तहत 80 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों को तीन माह की कुल पेंशन 3000 रुपये में राज्य सरकार 1500 और केंद्र सरकार 1500 रुपये का अंश देगी। वहीं, 80 वर्ष से कम आयु के लाभार्थियों के लिए राज्य सरकार का अंश 2400 और केंद्र सरकार का 600 रुपये होगा। प्रत्येक लाभार्थी को 3000 रुपये की पेंशन दो किस्तों में सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। किस्त जारी होने के बाद लाभार्थियों को एसएमएस से सूचना मिलेगी। साथ हीपोर्टल पर भुगतान की स्थिति भी देखी जा सकेगी। यह भी पढ़ें- भुगतान व्यवस्था बदलने से दिव्यांगों की पेंशन अटकी जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार ने सभी वृद्धावस्था पेंशनधारकों से बैंक खाता सक्रिय रखने और आधार सीडिंग कर...