कन्नौज, जून 21 -- कन्नौज। समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था पेंशन योजना में वित्तीय वर्ष 2025-26 की अंतिम किस्त जारी होने के बाद लाभार्थियों की संख्या में आई भारी गिरावट चर्चा का विषय बन गई है। वर्ष भर जहां 76 हजार से अधिक बुजुर्गों को पेंशन का लाभ मिलता रहा, वहीं चौथी किस्त में यह संख्या अचानक घटकर लगभग आधी रह गई। इससे हजारों बुजुर्गों के सामने पेंशन को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। 13 जून को जारी रिपोर्ट के अनुसार एक अप्रैल 2025 को जिले में वृद्धावस्था पेंशन योजना के कुल 69,142 लाभार्थी दर्ज थे। इसके बाद वर्ष के दौरान विभाग ने 9,570 नए आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की, जिससे लाभार्थियों की संख्या लगातार बढ़ती रही।

पेंशन की पहली किस्त वित्तीय वर्ष की पहली किस्त 22 जुलाई 2025 को जारी की गई थी। उस समय 76,040 लाभार्थियों को 2280.74 लाख रुपये...