लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- नए साल के पहले दिन डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल वृद्धाश्रम पहुंचीं। उन्होंने एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह के साथ समाज कल्याण विभाग से वित्तपोषित 90 वृद्धजनों को कंबल और फल, मिष्ठान, समोसा आदि खाद्य सामग्री वितरित की। बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे। डीएम ने 44 पुरुष और 46 महिला वृद्धजनों का हालचाल जाना और कहा कि ठंड बढ़ रही है, इसलिए सावधानी जरूरी है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जहां कलेक्ट्रेट में दफ्तर-दफ्तर और पटल-पटल पहुंचकर अधिकारियों व कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह और अर्चना ओझा ने भी मिठाई वितरण में सहभागिता की। नववर्ष पर प्रशासन की दूसरी सशक्त तस्वीर कलक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में देखने को मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.