अररिया, मार्च 21 -- भरगामा। निज संवाददाता प्रखंड मे वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों के लिए ई- केवाईसी कराने को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक परिसर स्थित सभागार भवन में कार्यपालक सहायकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बीडीओ शशि भूषण सुमन की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक में बताया गया कि वृद्धा, विधवा और दिव्यांग सहित सभी प्रकार के पेंशन धारियों को यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस दौरान बीडीओ ने बताया जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत वृद्धा विधवा व दिव्यांग लाभार्थियों को प्रति माह पेंशन की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाती है, इसलिए सभी पेंशनधारियों के लिए वर्ष में काम से कम एक बार जीवन प्रमाणीकरण करना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण न...