काशीपुर, मई 11 -- काशीपुर, संवाददाता। वृद्ध महिला ने बेटे और बहुओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। नानकमत्ता के ग्राम पचपेड़ा भट्टा निवासी शीला कौर पत्नी रनजीत सिंह निवासी ने अपर पुलिस अधीक्षक को तहरीर सौंपी। कहा कि उसका बेटा इंद्रजीत सिंह उर्फ जीता व पुत्रवधू सोमा कौर उसके साथ मारपीट व अभद्रता करते हैं। पीड़िता ने बताया उसके पति रजनीत सिंह को यह लोग उसके खिलाफ भड़काते हैं। तब पति भी उसके साथ मारपीट करता है। वृद्धा ने बताया उसके बड़े बेटे रविंद्र सिंह की पत्नी बिंद्रा कौर भी इन लोगों के साथ मिलकर मारपीट करती है। आरोप लगाया छोटा बेटा व दोनों पुत्रवधू मकान अपने नाम कराने की बात कहते हैं। साथ ही कहते है पिता हमारे साथ हैं। इन लोगों ने उसकी जरूरत का सारा सामान बेच दिया। व...