वृद्धजन स्वास्थ्य दिवस व सामुदायिक स्वास्थ्य बैठक
देवघर, जून 21 -- सारवां। आयुष्मान आरोग्य मंदिर मधुवाडीह में वृद्धजन स्वास्थ्य दिवस एवं सामुदायिक स्वास्थ्य बैठक का आयोजन सीएचओ डॉ. संतोष प्रमाणिक की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वृद्धजनों व समुदाय के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई तथा नियमित जांच व स्वास्थ्य जीवन शैली के लिए प्रेरित किया गया। एफएनएसी के संबंध में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को उपयोगिता, विभिन्न गांठों व रोगों के शीघ्र निदान में इसकी भूमिका तथा समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में जानकरी दी गई। कार्यक्रम के उपरांत एम्स देवघर का भ्रमण कर एफएनएसी विभाग के कर्मियो से मरीजों की जांच, रेफरल व्यवस्था व जनजागरूकता विधि को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- योग दिवस 2026 पर एम्स में आज होगा भव्य आयोजन यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.