बेगुसराय, मार्च 6 -- बीहट। बरौनी प्रखंड मुख्यालय में सात निश्चय-3 कार्यक्रम के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत शुक्रवार को जनता दरबार में प्रखंड विकास अधिकारी अनुरंजन कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं और वृद्धजन पेंशन मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया। बीडीओ ने बताया कि सप्ताह में दो दिन सोमवार व शुक्रवार को उनके कार्यालय में जनशिकायतों की सुनवाई और निष्पादन भी किया जा रहा है। अंचलाधिकारी के द्वारा भी कई मामलों की सुनवाई की गई और निष्पादन को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिये गये। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.