छपरा, मार्च 8 -- फोटो 1 : एसडीएस कॉलेज के कैंपस स्थित वृद्वजन आश्रय स्थल में आगंतुक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक छपरा , एक संवाददाता।सारण के एसडीएस कॉलेज स्थित वृद्धजन आश्रय स्थल में स्वास्थ्य कल्याण विभाग के माध्यम से बुजुर्गो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आश्रय स्थल में निवासरत व आगंतुक सभी बुजुर्गों का ब्लड प्रेशर की जांच की गई।ताकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया जा सके।स्वास्थ्य जांच के बाद बुजुर्गों के लिए पौष्टिक रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था की गई थी जिससे उन्हें ऊर्जा और संतुष्टि का अनुभव हो। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योगा इंस्ट्रक्टर द्वारा बुजुर्गों की आयु और क्षमता को ध्यान में रखते हुए सरल योगासन व प्राणायाम कराए गए। योग सत्र का उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति व सकारात्मकता को बढ़ावा दे...