मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। सूबे के सभी नगर निगम क्षेत्र में नगर विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल के बुजुर्गों को अब समाज कल्याण विभाग के आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया जाएगा। नगर विकास विभाग ने इस योजना से अपने हाथ खींचते हुए यह जिम्मेवारी समाज कल्याण विभाग को सौंप दी है। 31 मार्च के बाद नगर निकायों द्वारा संचालित वृद्धजन आश्रय स्थलों को बंद कर दिया जाएगा।नगर विकास विभाग के विशेष सचिव मनन राम ने इस संबंध में विभाग को जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री वृद्धजन आश्रय स्थल योजना की समीक्षा में राज्य के विकास आयुक्त ने यह निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत अब समाज कल्याण विभाग वर्तमान वृद्धाश्रम के अतिरिक्त बाकी प्रमुख शहरों में योजना का क्रमवार विस्तार करेगा। इस वृद्ध आश्रमों में ...