आगरा, मार्च 30 -- राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के चलते 100 डेज सघन टीबी रोगी खोज अभियान के तहत सोमवार को वृद्धाश्रम शिविर लगाया गया। अध्यक्षता योग्यता ठाकुर ने की। जिला कार्यक्रम समन्वयक धर्मेन्द्र यादव ने वृद्ध जनों को बताया कि टीबी के लक्षण जैसे दो सप्ताह से अधिक खांसी, खांसी में ब्लग़म आना, सुबह शाम बुखार रहना, भूख न लगना, थकान का अनुभव होना, सांस फूलना, गाठों आदि होने पर बलगम का परीक्षण कराएं। उन्होंने बताया कि, ब्लगम न आने पर छाती का एक्स रे करवाएं। कार्यक्रम को में समन्वयक प्रचार प्रसार ने सौ दिवसीय सघन टीबी रोगी खोज अभियान के बारे जानकारी प्रदान की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.