लखनऊ, मार्च 18 -- सरोजिनी नगर स्थित हीरालाल यादव गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ। मुख्य अतिथि हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अध्यक्ष राम सिंह यादव रहे। प्राचार्या डॉ. अनामिका श्रीवास्तव ने बताया कि स्वयंसेविकाओं ने वृद्धाश्रम पहुंच वृद्धजनों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं, खाद्य सामग्री और वस्त्र आदि वितरित किए। प्राचार्या डॉ. अनामिका श्रीवास्तव ने स्वयंसेविकाओं को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रबंध निदेशक इं. अनुराग यादव, प्रतिभा पाण्डेय, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. योगिता, रागिनी मिश्रा, डॉ. प्राची रायजादा, प्रिया राजपूत, देवेश यादव आदि उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...