आगरा, मार्च 6 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय की एनएसएस स्वयं सेविकाओं ने सात दिवसीय शिविर के माध्यम से लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने घर-घर जाकर गांव की जनता और युवा वर्ग के लोगों को बताया कि हमें वृद्ध लोगों और माता-पिता की सेवा जरूर करनी चाहिए। हम जो भी कुछ हैं, वह माता-पिता की बदौलत ही हैं। इस दौरान प्राचार्य डॉ. रवीन्द्र दीक्षित, डॉ. प्रमोद बघेल, डॉ. युधिष्ठिर सिंह, सोरन सिंह, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...