वृद्धजनों की पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान का भरोसा
नैनीताल, जुलाई 11 -- नैनीताल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर ओम शांति ओम आश्रम, लोहरियासाल, ऊंचापुल हल्द्वानी में जागरूकता शिविर लगाया गया। जिसमें जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न होने वाली समस्याओं, परिवार नियोजन और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जानकारी दी गई। प्राधिकरण के पैरा लीगल वालंटियरों ने उपस्थित लोगों को जनसंख्या नियंत्रण, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए विधिक सहायता के अधिकारों से भी अवगत कराया। शिविर में आश्रम में रह रहे वृद्धजनों ने पेंशन से जुड़ी समस्याएं भी रखीं। इस पर पीएलवी ने उनकी शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने तथा संबंधित विभागों से संपर्क कर सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Nainital News: बच्चों को नशा उन्मूलन और साइबर अपराध क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.