अररिया, मार्च 13 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। समाज कल्याण विभाग,बिहार सरकार के अंतर्गत जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अररिया द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिशु भारती विद्यालय के छात्रों एवं वृद्धजनों के बीच संवाद स्थापित कराया गया, ताकि दोनों पीढ़ियाँ एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझ सकें और अपने-अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो सकें। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और वृद्धजनों के बीच एक विशेष इंट्रैक्शन सत्र आयोजित किया गया, जिसमें दोनों पीढ़ियों ने अपने अनुभव, विचार एवं भावनाएँ साझा कीं। इस अवसर पर जिला प्रबंधक नवीन कुमार नवीन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे समाज का भविष्य हैं और हमारे बुजुर्ग समाज का सम्मानित अतीत हैं। उन्होंने बच्चों को अपने माता-पिता...