पलामू, जनवरी 13 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पांडू प्रखंड के वृद्धखैरा गांव स्थित तीन तरफ की पहाड़ियों से घिरा भगवान वेणुगोपाल मंदिर और उसमें स्थापित राधा-कृष्ण की प्रतिमा का दर्शन और पूजन करने के लिए मकर संक्रांति के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति के दिन से यहां पांच दिनी मेला आरंभ होता है जिसमें दूर-दूर से लोग पहुंचकर दर्शन-पूजन का पुण्यलाभ कमाते हैं। मेला की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर के मठाधीश स्वामी विष्णुचित्तजी महाराज ने बताया कि मंदिर निर्माण और भगवान वेणु गोपाल की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से त्रिदंडीस्वामी जी महाराज के कृपा से वृद्धखैरा गांव में पेयजल संकट व वंश खत्म होने की आशंका सदा के लिए दूर हो गई। इसके बाद से गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र के लोगों की आस्था इस मंदिर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.