लखनऊ, जुलाई 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री डा. मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा है कि प्रदेश में वृद्ध, दिव्यांग एवं निराश्रितों को उनके घर पर राशन के अनाज पहुंचाए जाएंगे। बुधवार को राजधानी लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने कहा कि ऐसे दिव्यांग अथवा वृद्ध या निराश्रित कार्डधारक जिनके घर पर अन्य कोई व्यक्ति अथवा परिवारजन देखभाल या सहयोग के लिए नहीं है, तो उस स्थिति में संबंधित कार्डधारक व्यक्ति द्वारा नामित व्यक्ति के माध्यम से राशन उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। इसकी व्यवस्था की जा रही है।

खाद्यान्न वितरण योजना डा. पाण्डेय ने कहा कि उनके इस कार्यकाल में खाद्यान्न वितरण योजना से 45 लाख लोगों को जोड़ा गया है। वे स्वयं 16 जिलों का दौरा कर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश...