रायबरेली, जून 4 -- रायबरेली,संवाददाता। खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा व वस्त्रोद्योग विभाग के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने गुरुवार को जिले के निरीक्षण के दौरान पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। वृक्षारोपण के दौरान मंत्री राकेश सचान ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम है। बल्कि यह हमारी भावनात्मक जुड़ाव और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोप...