गढ़वा, जून 2 -- रमना। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच जून को रमना बीट अंतर्गत जिरुआ संरक्षित वन में वृक्ष रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह प्रातः साढ़े सात बजे होगी। इस दौरान वन विभाग के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों के द्वारा पेड़ों को राखी बांधकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया जाएगा। वनपाल नीरज कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और वृक्षों के महत्व को रेखांकित करना है। उन्होंने कहा कि जलवायु संतुलन, हरियाली और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षों की रक्षा आवश्यक है। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण को लेकर वन विभाग के द्वारा एक से पांच जून तक चलाया जाएगा कई कार्यक्रम उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या म...