हरदोई, मई 6 -- सांडी। प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विकास खंड की ग्रामसभा बम्टापुर के चिल्लौर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीडीओ काजल ने स्वयं पौधे लगाकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ-साथ जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सुधाकर आलोक राजपूत, शिक्षामित्र धीरेन्द्र, एपीओ सुरेंद्र यादव, प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह और सचिव रविंद्र कुमार ने भी सहभागिता की। सभी ने बच्चों को पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस दौरान बच्चों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और निय...