हरदोई, जून 8 -- हरदोई। जिला वृक्षारोपण, जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक सोमवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण तथा नदियों के पुनरोद्धार को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृक्षारोपण के लिए आवंटित लक्ष्य निर्धारित समय में पूरा किया जाए। कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग के लिए नोडल अधिकारी नामित कर उसकी सूचना सामाजिक वानिकी विभाग को उपलब्ध कराएं। साथ ही वृक्षारोपण स्थलों का चयन समय से कर कार्ययोजना तैयार की जाए। मिशन छाया, वंदे मातरम् वाटिका, महर्षि चरक औषधि वाटिका, समरस वन और समृद्धि वन जैसी योजनाओं के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन कर समयबद्ध ढंग से पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। जिल...