रामपुर, जुलाई 7 -- ​रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वृहद वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा बैठक की। इस महत्वपूर्ण बैठक में रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष सना खानम, अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी, समाजसेवी मामून शाह, वार्ड सभासदगण और समस्त पालिका स्टाफ ऑनलाइन जुड़े रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2030 तक उत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाना हमारा मुख्य लक्ष्य है। आगामी 12 जुलाई से पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण महाभियान शुरू होने जा रहा है। सीएम ने प्रदेश के हर नागरिक से एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की। नगर पालिका अध्यक्ष सना खानम ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस विजन को धरातल पर उतारने के लिए रामपुर नगर पालिका पूरी तरह तैयार है और शहर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पौधे लग...