बिजनौर, अप्रैल 21 -- बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति, मानव गुलदार संघर्ष निवारीकरण समिति की बैठक ली। बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने बैठक में सभी बड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए की वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत बड़े भूमि क्षेत्रों का चिन्हांकन तथा प्रत्येक गांव में छोटे-छोटे वनों के निर्माण के लिए भूमि का चयन कर वन विभाग को उपलब्ध कराएं। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा अथवा अन्य नदियों के किनारे वृक्षारोपण के लिए भी समुचित स्थान का चयन कर, इसकी सूचना भी वन विभाग को उपलब्ध कराएं, जिससे वहां पर वृक्षारोपण किया जा सके। यह भी पढ़ें- पौधरोपण महाभियान के लिए जल्द दें कार्ययोजना : सीडीओ उन्हों...