बुलंदशहर, मार्च 25 -- बुधवार को डीएन डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई एक एवं दो के सात दिवसीय शिविर के तृतीय दिवस पर्यावरण संरक्षण विषय पर जोर दिया गया। अध्यक्षता लाला जयप्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह ने की। उन्होंने स्वयंसेवकों को वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। स्वयंसेवक आंचल, श्वेता एवं गरिमा ने प्रदूषण के दुष्प्रभावों एवं उसके समाधान पर प्रकाश डाला। डॉ. अवधेश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर नवीन तोमर आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. हरीश कसाना ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...