वृंदा हर्बल पार्क में महाराणा प्रताप जयंती नौ को
इटावा औरैया, मई 3 -- महेवा। 9 मई को ग्राम बहेड़ा स्थित वृंदा हर्बल पार्क में स्थापित महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा स्थल पर उनकी जयंती के मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम के संयोजक एवं ग्राम प्रधान बहेड़ा विजय प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि 9 मई की शाम 6 बजे क्षत्रिय सम्राट महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा तथा रात 8 बजे प्रसाद वितरण किया जायेगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों व क्षत्रिय समाज के लोगों से बढ़चढ़ कर कार्यक्रम में भागीदारी करने का आवाहन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.