आगरा, अप्रैल 16 -- गुरुवार को संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल में 'गो सम्मान आह्वान अभियान' के अंतर्गत वृंदावन से आगरा पहुंची अक्षत कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अभियान के आमंत्रण पत्र का विमोचन भी किया गया। श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं को पीले अक्षत वितरित कर 27 अप्रैल को तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले देशव्यापी कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम में संभाग प्रभारी साध्वी श्याम गोपाल सरस्वती ने बताया कि यह अभियान देशभर में गोमाता के सम्मान, संरक्षण एवं उन्हें 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल को देश की लगभग 5400 तहसीलों में संतों के सानिध्य में जनसमूह एकत्र होकर अहिंसक रूप से अपनी आवाज बुलंद करेगा। यह भी पढ़ें- स्वयं सहायता समूहों को सौंपें गांवों क...