मथुरा, फरवरी 12 -- जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने जनपद के वृंदावन व कोसीकलां नगरों में आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने की अनुमित राज्य व केंद्र सरकार से मांगी है। शासन के निर्देश पर प्रस्ताव भेजकर दोनों नगरों में 153 केन्द्र खोले जाने की मांग की गई है। वहीं पूरे जनपद में नये 397 केंद्रों की डिमांड भेजी है। डीपीओ ने बताया कि जनपद में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर बहुसंख्यक आबादी है लेकिन वहां कोई आंगनबाड़ी केंद्र नहीं चलता है क्योंकि वहां पर विभाग द्वारा कोई केंद्र स्वीकृत नहीं है। इसी प्रकार कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर केंद्र चल रहे हैं लेकिन वह उस क्षेत्र की जनसंख्या को सेवा प्रदान करने के हिसाब से पर्याप्त नहीं है ।क्योंकि नियमानुसार एक आंगनबाड़ी केंद्र 800-1200 सौ की आबादी पर चलना चाहिए ।ऐसी स्थिति में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा राज्य ...