लखनऊ, जनवरी 8 -- राजधानी के वृन्दावन क्षेत्र में 12 घंटे बिजली सप्लाई ठप रहने पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने एसडीओ अमित पोपले को निलंबित कर दिया है। निलंबित अभियंता को मुख्य अभियंता कार्यालय, बरेली से सम्बद्ध किया गया है। जूनियर इंजीनियर विश्वकर्मा शर्मा को बुधवार को निलंबित किया जा चुका है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक चार जनवरी को वृन्दावन सेक्टर-5डी, 6बी, 6सी और 6के जैसे महत्वपूर्ण इलाकों में दोपहर करीब एक बजे बिजली गुल हो गई थी। इसको दूर करने में विभाग को 12 घंटे से अधिक का समय लगा। इससे स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निरीक्षण में पाया गया कि गोपेशकुंज क्षेत्र में बिजली की लाइनों के बीच की दूरी सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं थी, जो किसी बड़े हादसे को दावत दे सकती थी। निलंबन आदेश के मुता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.