मथुरा, फरवरी 26 -- केशव धाम पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित श्री कृष्णम शरणम सोसाइटी में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में नौवीं मंजिल से नीचे गिर गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल रामकृष्ण मिशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले गोपाल गोयल अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ पिछले कई वर्षों से सोसाइटी के फ्लैट नंबर 802 में ही रह रहे हैं। परिजनों ने बताया कि बुधवार दोपहर को 20 वर्षीय रितिका गोयल फ्लैट की बालकनी से नीचे झांक रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के चलते रितिका नीचे गिर गई। फ्लैट की बालकनी में शीशा नहीं लगा था। रितिका के फ्लैट से न...