मथुरा, सितम्बर 6 -- नंदनंदन भगवान श्रीकृष्ण के धरा अवतरण पर उनकी लीलास्थली वृंदावन में अद्भुत उत्सव का माहौल है। मन्दिर-देवालयों के साथ कुंजगलियों में नंदोत्सव का उल्लास छाया रहा। शनिवार को धार्मिक नगरी के प्रमुख मंदिरों और आश्रमों में लाला के जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश और दूरदराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर भाग लिया। ​नंदोत्सव पर सुबह से ही कान्हा की नगरी में बधाई गानों की गूंज सुनाई दी। प्राचीन श्री राधा दामोदर मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। समाजियों एवं भजन गायकों ने पारंपरिक बधाई गीत प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने ठाकुर श्री राधा दामोदर लाल के द...