वृंदावन-पानी गांव मार्ग की बदली सूरत, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
मथुरा, सितम्बर 3 -- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं मुख्यमंत्री के संभावित/प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा सभी प्रमुख मार्गों एवं स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुधवार को नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने पानी गांव मार्ग से पानी घाट तिराहा तक स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने मार्ग पर कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य, भक्ति स्तंभ, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व एवं प्रस्तावित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.