प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 12 -- मथुरा के वृंदावन में यमुना में नाव (मोटरबोट) डूबने के मामले में शनिवार को पुलिस ने पीडब्ल्यूडी ठेकेदार और मोटरबोट चालक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को हादसे का जिम्मेदार मानते हुए गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। उधर, दूसरे दिन एक शव और यमुना से निकाला गया। अब मृतक संख्या 11 हो गई है। शुक्रवार को हादसे के बाद लापता लोगों की तलाश और डूबी हुई नाव को निकालने के लिए देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। एनडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद रात दो बजे तीस मीटर गहराई से नाव को निकाला। शुक्रवार शाम तक लापता लोगों की संख्या पांच थी, लेकिन बाद मे एक और परिवार ने अपने बेटे के न मिलने की जानकारी प्रशासन को दी। इससे लापता लोगों की संख्या छह हो गई। शनिवार को एक और शव मिलने के बाद अब पांच लोग लापता बताए हैं। पंजाब के श्रद्धालु...