शाहजहांपुर, दिसम्बर 9 -- जलालाबाद से रविवार की रात वृंदावन जाने निकले चार दोस्तों की कार सोमवार तड़के ढाई बजे मथुरा के राया में ट्रैक्टर से टकराकर खाई में चली गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई जबकि चौथे युवक की हालत गंभीर है। घायल युवक को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जलालाबाद के चार दोस्तों ने रविवार शाम सात बजे वृंदावन दर्शन करने का प्लान बनाया। इसके बाद सभी तैयार होकर दर्शन के लिए ब्रेजा कार से शाम आठ बजे वृंदावन के लिए रवाना हुए। घूमने के शौकीन युवक अपनी मस्ती में गाड़ी चलाकर सोमवार सुबह तक वृंदावन पहुंचने की कोशिश में थे। इससे पहले सोमवार तड़के ढाई बजे जब कार हाथरस से मथुरा की ओर बढ़ रही थी, तभी राया थाना अंतर्गत कोयल गांव के अंडरपास के समीप सामने चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में तेज रफ्तार कार पीछे से ट...