मथुरा, जून 24 -- ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी वृंदावन ग्रीन्स में बिल्डर ने आंतरिक विकास कार्यों को पूर्ण कराये बिना विकास प्राधिकरण में बंधक फ्लैट्स ही बेच डाले। लोगों की शिकायत पर प्राधिकरण के इंजीनियर ने जांच के बाद आरोपी बिल्डर के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वृंदावन के राजपुर बांगर स्थित चेतन्य विहार आवासीय योजना फेज-2 के अंतर्गत ग्रुप हाउसिंग भूखंड पर एक बड़ी आवासीय परियोजना का निर्माण कराया गया था। इस योजना का मानचित्र वर्ष 2011 में प्राधिकरण से स्वीकृत कराया गया था। ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों द्वारा प्राधिकरण कार्यालय में शिकायत की गयी है कि बिल्डर ने अनुबंध की शर्तों के अनुसार सोसाइटी के अंदर आंतरिक विकास कार्य पूरे नहीं किए। जब निवासियों ने इसकी शिकायत प्राधिकरण से की, तो प्राधिकरण के अधिकारियों ने मामले ...