लखीसराय, अप्रैल 9 -- लखीसराय। किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में बुधवार को युवती के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहचान वृंदावन गांव निवासी मो शहजाद के 20 वर्षीय पुत्री मुस्कान खातून के रूप में हुई है। पीड़िता ने मारपीट का आरोप स्थानीय ग्रामीण पर लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। हालांकि मारपीट का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...