मथुरा, मई 18 -- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी मिलावटी पेड़ा को लेकर अभियान चलाया। 150 किलो मिलावटी पेड़ा नष्ट कराया। साथ ही पेड़ा का नमूना लिया। टीम ने स्पष्ट किया कि वृंदावन में किसी कीमत पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह के नेतृत्व में रमणरेती चौकी प्रभारी वृंदावन के सहयोग से खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार एवं दलबीर सिंह द्वारा कार्रवाई की गई।

संदिग्ध पेड़ा की जांच उन्होंने बताया कि पुरूषोत्तम मास के महीने में वृन्दावन में खपाने के लिए विष्णु निवासी छटीकरा मथुरा के नौकर द्वारा स्कूटी पर चार प्लास्टिक के बोरों में लगभग 150 किलोग्राम संदिग्ध पेड़ा बिक्री हेतु ले जाया जा रहा था। टीम ने उसे रोका और जांच की। दूषित पेड़ा अस्वस्थ कर परिस्थितियों में प्लास्टिक के बै...